वेज पकोड़ा
मैं आप लोगो को बताने जा रही हूँ कि वेज पकोड़ा कैसे बनते है | ये खाने में भी स्वादिस्ट होते हैं आप लोगो ने बाहर रेस्ट्रों में खाया जाता होगा | आज सीखें की घर पर वेज पकोड़ा कैसे बनता है |
Ingredients
- 1 कप बेसन
- ½ कप सूजी
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच नमक
- 1 चम्मच अदरक पेस्ट
- ¼ कप फूल गोभी
- 1 आलू
- ¼ कप पत्तागोभी
- 2 हरी मिर्च
- 1 चम्मच हरा धनिया
- 3 कप तेल पकोड़े तलने के लिए
Instructions
- तो सबसे पहले सब्जियों को धोकर अच्छे से काट लीजिये
- कटी सब्जियों में सारी चीजे मिक्स कर दीजिये | फिर बेसन डालकर नामक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स कर दीजिये |
- कढ़ाई को गैस पर रखकर तेल डालकर गरम कर लें तेल जब गर्म हो जाये तब जो पकोड़ो का मिश्रण हैं उसे अपने हाथ से थोड़ा थोड़ा करके डाल दें |
- फिर पलट कर तल लें जबतक गोल्डन ब्राउन न हो जाये जब तल जाये तब एक प्लेट में निकाल लें वेज पकोड़ा तैयार है |
- पकोड़ा आप हरी चटनी , मीठी चटनी के साथ खाये |