गर्मियों का मौसम हैं और पोप्सिकल आइसक्रीम खाने का मन है तो घर भी बना सकते हैं टेस्टी पोप्सिकल आइसक्रीम | तो आईये देखते हैं की पोप्सिकल आइसक्रीम किस तरीके से बनती मैं ऑरेंज पॉसिकल आइसक्रीम बनाने जा रही हूँ |
Course Dessert
Cuisine Indian
Keyword पोप्सिकल आइसक्रीम
Prep Time 5 minutesminutes
Cook Time 8 hourshours30 minutesminutes
Total Time 8 hourshours35 minutesminutes
Servings 2
Author Anamika Mishra
Ingredients
8चम्मच टेंग ऑरेंज पाउडर
3 चम्मच चीनी
2 गिलास पानी
Instructions
टेंग ऑरेंज पाउडर को पानी में मिक्स करें
अब चीनी को मिक्स करें
अब जो जूस रेडी हो गया है उसे पोप्सिकल मोल्ड में भर कर रेफ्रिजरेटर में 8 घंटे तक तक रख दे
8 घंटे के बाद आपकी जूसी ऑरेंज फ्लेवर की पोप्सिकल तैयार है
कॉफ़ी घर पर कैसे बनती है आज आप लोगो को बताऊगी की घर पर रेस्ट्रो जैसी हॉट कॉफ़ी कैसे बनायीं जाती है तो आइये देखतें हैं की घर पर Hot Coffee हॉट कॉफ़ी कैसे बनायी जाती है |
Course Drinks
Cuisine Indian
Keyword हॉट कॉफ़ी
Prep Time 5 minutesminutes
Cook Time 7 minutesminutes
Total Time 12 minutesminutes
Servings 2
Author Anamika Mishra
Ingredients
2 कप दूध
2 चम्मच काफी
4 चम्मच चीनी
Instructions
दूध को उबाल लीजिये सबसे पहले एक कप लीजिये उसमें कॉफ़ी ,चीनी दीजिये और 1 चम्मच दूध डालकर और फेंटना शुरू करें 15-20 मिनट कॉफ़ी को फेंटते रहिये
जब तक चीनी और कॉफ़ी घुल ना जाये फेंटते रहिये जब कॉफ़ी अच्छे से मिक्स हो जाएगी तो कॉफ़ी का कलर लाइट(हल्का) होने लगेगा
अगर चीनी के दाने दिखें तो और फेंट लीजिये इस कॉफ़ी के मिक्चर को आप फ्रीज़ में बना कर 4-5 दिन तक रख सकतें या कोई मेहमान आ जाये तो
बस दूध गरम करें और बने कॉफ़ी मिक्चर में दें और चला कर पिलाइये और खुद पीजिये जब कॉफ़ी को अच्छे से फेंट लें तो 1चम्मच कॉफ़ी मिक्चर दूसरे डाल दें लिए बन रही है करें जो और दोनों कप दें और
चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये गरम गरम कॉफ़ी तैयार है आप थोड़ी सी सूखी कॉफ़ी कप के ऊपर चिढक़कर सजा सकते हैं पीने भी अच्छी लगती है तो कॉफ़ी बनाइये और पीजिये ।
मटर पनीर तो सभी को बहुत पसंद होती है | जब भी कोई फेस्टिवल या बर्थडे आने वाला होता है मटर पनीर की सब्जी बनायी जाती है | ये सब्जी खाने में भी बहुत टेस्टी होती है | तो आइये देखते है कि ये कैसे बनाया जाता है |
Course Main Course
Cuisine Indian
Keyword मटर पनीर
Prep Time 7 minutesminutes
Cook Time 15 minutesminutes
Total Time 22 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
1 चम्मच नमक
½चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½चम्मच हल्दी पाउडर
½चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच पनीर मसाला
1 /2 कप मटर उबली हुई
250 ग्राम पनीर
½चम्मच जीरा
1 टुकड़ा अदरक
1 टमाटर
1 प्याज़
2 चम्मच तेल
2 चम्मच हरा धनिया
Instructions
टमाटर , अदरक ,प्याज को पीस लीजिये
एक पैन को गैस रखे और गैस ऑन करे पैन जब गर्म हो जाये 2 tbsp तेल डालकर पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई का लीजिये
अब उसी पैन में तेल डालकर जीरा भून लीजिये जो पेस्ट तैयार किया उसे डालकर भून लें अब सारे मसालें दाल लें लाल पाउडर , हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर , पनीर मसाला डालकर मिक्स करे
मसालें को 3 मिनट तक भूनें
अब 1/2 ग्लास पानी लीजिये ग्रेवी के लियेअब मटर डालकर ढक कर 4 मिनट तक पका लें
फिर ढक्कन हटा कर पनीर डाल दें और इसे भी ढककर 2 मिनट तक पका लीजिये
ढक्कन हटा कर गैस बंद दीजिये सब्जी बनकर तैयार
अब एक बाउल में निकल कर हरे धनिया से गार्निश करे और रोटी के साथ ,पूरी , चावल ,नान के साथ खा कर एन्जॉय करिये
गुलाब जामुन तो आप सभी को अच्छे लगते होगें कुछ भी हो गुलाब जामुन तो खाया ही जाता है लेकिन क्या आप लोगो नें ब्रेड के गुलाब जामुन खाएं हैं तो मैं बताती हूँ की ब्रेड गुलाब जामुन कैसे बनाया जाता है |
Course Dessert
Cuisine Indian
Keyword ब्रेड गुलाब जामुन
Prep Time 5 minutesminutes
Cook Time 20 minutesminutes
Total Time 25 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
1 कप चीनी
8 पीस ब्रेड
6 चम्मच मिल्क
½कप पानी
½चम्मच इलायची पाउडर
8 किशमिश
आयल तलने के लिए गुलाब जामुन
Instructions
चाशनी बनाने के लिए चीनी को एक बर्तन में डालकर पानी डाल दीजिये जब तक चाशनी बनेगी तबतक जो ब्रेड हैं उनकी चारो तरफ से जो किनारी है वो काट लीजिये
फिर चाशनी को देख लें जब चाशनी में चीनी घुल जाये तो चाशनी को किसी कटोरी में 2-3 बूंद डालकर उंगलियो से चिपका कर देखिये की हल्का तार निकलने लगे तो चाशनी बन गयी है 4 -5 मिनट तक और पका लीजिये
चाशनी फिर गैस बंद कर दें ब्रेड को हाथो से छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये मिक्सी से भी कर सकते हैं फिर उसमें थोड़ा थोड़ा दूध डालकर गूथिये ब्रेड को नरम गुथना है चिकना होने तक बिलकुल आटा के जैसा अच्छे से गुथ जाये उसमें से थोड़ा सा टुकड़ा लीजिये
अपने हाँथ पर एक छोटा बॉल बन जाये तो आपका आटा तैयार है थोड़ा सा आटा लीजिये और छोटा सा बॉल बनाकर उसे चपटा कर लीजिये
फिर बीच में किशमिश डालकर सब जगह से उसे बंद करके गोल कर लीजिये इसी तरह सारे बना लीजिये एक कढ़ाई में तेल गरम करके गुलाब जामुन को दाल दीजिये पहले धीमी गैस पर 1-2 मिनट तक फिर मीडियम कर दें गुलाब जामुन को पलट कर तलिये जब वो अच्छी तरह से गोल्डन ब्राउन हो जाये
एक प्लेट में टिशू पेपर पर निकल लीजिये सारे गुलाब जामुन इसी तरह तल लीजिये चाशनी में पिसी इलायची डालकर गुलाब जामुन डाल दीजिये
और इन्हे चाशनी में 2 घण्टो तक डूबे रहने दें बाद में ये बहुत मुलायम हो जायगे तो ब्रेड के गुलाब जामुन बनाकर खाइये और सभी को खिलाइये |
रबड़ी बहुत ही स्वादिस्ट लगती है इसे आप किसी भी फंक्शन पर बना सकते हैं या तो जब मन करे खाने का कुछ मीठा तो दूध से स्वदिस्ट रबड़ी बनाइये आप अपने बच्चों को को भी बना कर खिला सकते हैं आप के घर अगर कोई मेहमान आ जाये तो उसे मीठे में रबड़ी बना कर खिलाइये रबड़ी भारत के उत्तरी भारत में जयादा खायी जाती है रबड़ी को जलेबी या इमरती के साथ खाना पसन्द करते हैं तो आइये देखते हैं की रबड़ी कैसे बनायीं जाती हैं |
Course Dessert
Cuisine Indian
Keyword रबड़ी
Prep Time 5 minutesminutes
Cook Time 30 minutesminutes
Total Time 35 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
1 लीटर दूध
6 काजू
4 बादाम
4 टुकड़े पिस्ता
1 चम्मच इलायची पाउडर
⅓चम्मच चीनी
Instructions
एक कढ़ाई ले लीजिये उसमें दूध को डाल लीजिये
गैस को ऑन कर लीजिये दूध में उबाल आने दीजिये
काजू, बादाम, और पिस्ता को बारीक काट लीजिये
दूध को चलाते रहिये और इलायची पाउडर डाल दीजिये
दूध को मीडियम गैस पर पकाते रहिये अगर आप दूध को हाई फ्लेम पर पकायेगे तो रबड़ी 15 मिनट में बन जाएगी
अगर आपके पास केसर है तो वो भी डाल सकते हैं ये ऑप्शन हैं
काजू ,बादाम और पिस्ता को दूध में डाल कर चलाते रहिये
दूध में जो मलाई आ रही है उसे कड़ाई के चारों और इकट्ठा करते रहिये
15 मिनट बाद चीनी मिला लीजिये अपने स्वादानुसार
गैस को बन्द कर दीजिये और 5 से 7 मिनट कर ठंडा होने दें फिर चाकू या चम्मच से जो मलाई कढ़ाई के चारों तरफ लगी है उसे खरोच लें और रबड़ी में मिला ले रबड़ी को जयादा न पकाये
रबड़ी को किसी सर्विंग बर्तन में निकाल लें और स्वादिस्ट रबड़ी बनकर तैयार है इसे आप ठंडी करकर भी खा सकते हैं
भरवाँ शिमला मिर्च की सब्ज़ी खाने में बहुत अच्छे लगते है कोई मेहमान आये खाने के साथ आप ये भरवाँ शिमला मिर्च रख दीजिये तो खाने स्वाद और भी आएगा तो चलिये मैं बताउंगी की (Stuffed Capsicum Recipe) भरवाँ शिमला मिर्च की सब्ज़ी कैसे बनाया जाता है |
Course Main Course
Cuisine Indian
Keyword भरवाँ शिमला मिर्च
Prep Time 5 minutesminutes
Cook Time 15 minutesminutes
Total Time 20 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
4 पीस शिमला मिर्च
1 पीस टमाटर
3 उबलेआलू
1 प्याज़ कटा हुआ
2 चम्मच हरा धनिया
1 इंच अदरक
4 चम्मच तेल
1 /2 चम्मच धनिया मिर्च पाउडर
1 /2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½चम्मच हल्दी पाउडर
2 पिंच हींग
1 छोटा चम्मच जीरा
¼चम्मच अमचूर पाउडर
½चम्मच गरम मसाला
Instructions
सबसे पहले पैन को गैस पर गरम करे फिर तेल डाल कर जीरा ददल्ल दें
जब जीरा तड़कने लगे प्याज और अदरक को डाल दें जब प्याज हल्का ब्राउन हो जाये हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,नमक डालकर चला दें फिर टमाटर को डाल दें
और नरम होने तक पकने दें चलाते भी रहिये फिर आलू डाल दें गरम मसाला भी दाल दें और अच्छी तरह चला दीजिये
और थोड़ा सा मैश भी कर दें आलू को हरा धनिया डालकर चला दें मिश्रण तैयार है अब शिमला मिर्च काटते है ऊपर से डंठल हटा दें
और ऊपर से खोखला कर के बीज हटा दीजिये चाहे तो चिर भी लगा कर बीज निकाल कर भर सकतें है फिर जो मिश्रण है वो शिमला मिर्च में भर दीजिये सारे शिमला मिर्च इसी तरह से भर ले फिर कड़ाई में में तेल डाल दीजिये फ्राई करने के लिए तेल गरम हो जाये
उसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर और नमक डाल दें और सरे शिमला मिर्च उसमें डाल दें फिर ढककर 4 मिनट तक पाने दें गैस को मीडियम ही रक्खे शिमला मिर्च चेक कर लें और घुमा कर पलट दीजिये
फिर ढककर 2 -3 मिनट तक पकाएं फिर घुमा दें फिर ढककर 2 मिनट तक पकने दीजिये चारो तरफ से जब पाक जाये गैस बन कर दीजिये
भरवाँ शिमला मिर्च तैयार है एक बाउल में निकल कर पराठें ,पूरी,रोटियों के साथ गरमा गरम खाइये ।
कोई त्यौहार हो आता तो मीठा तो तो बनाया ही जाता है या कभी खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन होता है तो आज मैं बताउंगी की Rice Kheer चावल की खीर कैसे बनायीं जाती है |
Course Dessert
Cuisine Indian
Keyword चावल की खीर
Prep Time 5 minutesminutes
Cook Time 20 minutesminutes
Total Time 25 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
1 लीटर दूध
1 /2 कप चावल
1 /2 कप चीनी
7 पीस काजू
4 पीस पिस्ता
1 चम्मच इलायची पाउडर
5 पीस बादाम
2 पिंच केसर
1 /3 चम्मच नारियल
Instructions
सबसे पहले काजू को दरदरा पीस लें इलायची को छीलकर पीस लें
गैस पर दूध का भगोना रखें जब दूध उबाल जाये गैस को धीमी कर दें और धीमी आंच पर खौलाते रहिये 9 -10 मिनट तक जिससे दूध गाढ़ा हो जाये फिर चावल डाल दें और चम्मच से चला दें
फिर गैस तेज कर दें और उबलने का इंतजार करें जब चावल उबल जाये तब गैस धीमी कर दें धीमी अांच पर पकाये फिर चीनी ,और इलायची डालकर मिला लें गैस धीमी ही रखिये फिर काजू डाल दें जब दूध गाढ़ा हो जाये
और चावल पक जाये तब कटा बादाम ,नारियल ,डाल दें और गैस तेज कर दें बराबर चलते रहे की कही दूध गिर ना जाये 2 मिनट तक चलाते रहे
जब चावल अच्छे से पक जाये 2 मिनट फिर चला दें गैस बंद कर दें फिर खीर चलाकर केसर दाल दें इससे स्वाद और कलर बहुत अच्छा आता है
एक कटोरी में निकाल कर उसके ऊपर पिस्ता और केसर डालकर खाइये आप खीर को फ्रीज़ में रख कर ठंडी खीर भी खा सकते है तो स्वादिस्ट चावल की खीर बनाकर खाइये और सभी को खिलाइये ।
आज हम बनाने जा रहे हैं गाजर का हलवा । गाजर का हलवा सभी को अछा लगता है कोई त्योहार हो तो आप गाजर का हलवा बना सकते हैं और इसे तीनं चार दिनों तक खा सकते हैं अगर कोई मेहमान आ जाये तब भी बना कर खिकते हैं तो देखते हैं की कैसे बनता है ।
Course Dessert
Cuisine Indian
Keyword गाजर का हलवा
Prep Time 10 minutesminutes
Cook Time 40 minutesminutes
Total Time 50 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
1 किलो गाजर
250 ग्राम मावा
500 ग्राम दूध
2 चम्मच देशी घी
7 पीस बादाम
1 चम्मच किशमिश
6 पीस काजू
1 चम्मच इलायची पाउडर
Instructions
सबसे पहले गाजर धुल कर कद्दुकस से कस लीजिये जब सारी गाजर कस जाये तब गैस पर कढ़ाई रखिये और सारी गाजर डाल दीजिये
और तब तक पकाये जब तक सारा पानी सूख न जाये गाजर का सारा पानी सुख जाये तब उसमे दूध डाल दीजिये फिर चलाइये
पिसी हुई छोटीइलाइची डाल दीजिये और दूध सूखने तक पकाइये
जब तक सारा दूध न सूखता है तब तक मावा को हल्का हल्का कस लीजिये जब गाजर पकने लगे तब उसमे चीनी मिला दीजिये जब गाजर चीनी अच्छी तरह मिल जाये
तब उसमें मावा डालें और उसे अच्छी तरह मिलने तक मिलाइये जब दोनों चीजें अच्छे से मिल जाये तब हलवे में देशी घी 1 चम्मच डाल दें
और बाद में सूखे मेवे बादाम ,काजू ,किशमिश डाल कर मिला लीजिये आपका गाजर का हलवा तैयार है |
कढ़ी चावल तो सभी का पसंद फ़ूड है बहुत लोग तो बाहर भी खाना पसंद करते हैं कढ़ी चावल तो स्ट्रीट पर भी मिलता है और इसे खाना सभी लोग पसंद करते हैं | कढ़ी चावल को घर पर भी बहुत आसानी से बनाया जा सकता हैं तो आईये देखते हैं की किस
Course Main Course
Cuisine Indian
Keyword कढ़ी चावल
Prep Time 5 minutesminutes
Cook Time 20 minutesminutes
Total Time 25 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
500ग्राम छाछ या दही
1 कप बेसन
1 पिंच हींग
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
2 साबुत लाल मिर्च
1 चम्मच सब्जी मसाला
1 चम्मच जीरा
1 कप चावल
Instructions
एक बाउल में बेसन को लेकर उसमें हींग नामक डालकर और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें जैसे पकोड़ी का बनता हैं
अब कढ़ाई में तेल लें और गरम करें तेल जब तेल मीडियम गर्म हो जाये तब बेसन की पकोड़ी बना लीजिये
अब कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालें उसमें जीरा भून लीजिये
फिर सारे मसाले डालकर पका लें
अब जो बेसन का घोल बचा है उसमे छाछ या दही डालकर मिक्स के और उसमें हल्दी पाउडर चला दें
अब घोल को कड़ाही में डालकर 8 मिनट तक चलाते रहे फिर उसमें नमक डालकर चला दें
जो पकोड़ियां बनी हैं उसे भी दाल दें और 5 मिनट तक पका लें कढ़ी को
अब एक कुकर में थोड़ा सा घी लें उसमे जीरा डालकर चवाल दाल 2 ग्लास पानी डालकर 1 सिटी आने तक पका लें
कढ़ी चावल बनकर रेडी है
एक सर्विंग प्लेट में निकाले कढ़ी चवाल और गरमागरम खाएं
दोस्तों आज मैं आप लोगो बताने जा रही हूँ कि घर में पाश्ता कैसे बनाते हैं ? इसे बनाना बहुत आसान है पास्ता बनाना वो भी रेस्ट्रोरेंट जैसा बनाए तो आईये देखते हैं की कैसे बनता है पास्ता वो भी घर पर
Course Appetizer
Cuisine Indian
Keyword पाश्ता
Prep Time 10 minutesminutes
Cook Time 10 minutesminutes
Total Time 20 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
500 ग्राम पाश्ता
1 प्याजकटा हुआ हुआ
1 गाजर कटी हुई
1 शिमला मिर्चकटी हुई
1 /2 चम्मच लहसुन
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
4 चम्मच टोमेटो सॉस
1 चम्मच चिली सॉस
2 चम्मच तेल
4 चम्मच पानी
Instructions
एक पैन लीजिए उसमें पानी डालकर गर्म करिये उसमें पाश्ता डालिये और कुछ तेल कि बूँदे डाल दे
– जब पाश्ता उबल जाये तो उसे अलग किसी बर्तन निकाल लीजिये और उसे ठंडा होने दें ।
एक में तेल डाले उसमें लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डाले फिर प्याज ,गाजर ,शिमला मिर्च ,डाले और जब सारी सब्जियाँ पक जाये तब उसमें नमक डाले हरी मिर्च लाल मिर्च गरम मसाला जीरा पाउडर टोमैटोचिली सॉस डालिये और फिर उसमें पाश्ता डाले और सारी चीजें मिलने तक मिलायेंगे ।
सर्व करने से पहले पाश्ता में हरी धनिया कि पत्ती डाले और गरम -गरम सर्व करें ।
अगर आपको पाश्ता बनाने में कहीं भी कोई कठिनाई आती है तो आप कमेंट कर सकते हैं ।
उरद दाल की कचौरी Urad Daal Kachori Recipe खाने में बहुत ही स्वादिस्ट लगती है कोई त्योहर हो तब बना सकते है या जब भी उरद दाल की कचौरी खाने का मन हो बना सकते हैं तो आइये देखते हैं की Urad Dal Kachori Recipe उरद दाल की कचौरी कैसे बनायी जाती है |
Course Main Course
Cuisine Indian
Keyword उरद दाल की कचौरी
Prep Time 4 hourshours10 minutesminutes
Cook Time 15 minutesminutes
Total Time 4 hourshours27 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
250ग्राम मैदा
50 ग्राम उरद दाल
नमक स्वादानुसार
1 पिंच हींग
1 छोटा चम्मच जीरा
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच अमचूर पाउडर
2 चम्मच हरा धनिया
तेल तलने के लिए
Instructions
उरद की दाल को 5-6 घंटे पानी में भिगो दें फिर मिक्सी में दाल को पीस लीजिये
एक बर्तन में मैदा, थोड़ा सा नमक और 2-3 चम्मच तेल डाल कर मिला से सारी चीज़ें फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मुलायम और चिकना आटा गूथ लीजिये
10-15 मिनट के लिये आटे को ढककर रख दें फिर एक पैन को गैस पर गरम होने के लिये रखें 2 चम्मच तेल डाल दें जब तेल गरम हो जाये हींग ,जीरा डाल दें जीरा भून जाये हरी मिर्च ,धनिया पाउडर डालकर भून लें फिर पिसी दाल को भी डाल दें
उरद दाल का मिश्रण तैयार है इसे पिट्ठी भी बोलते हैं फिर आटे से छोटी छोटी लोई बना कर गोल कर लें फिर एक लोई को को उठा कर बेलन से थोड़ा बेल लीजिये फिर जो उरद दाल की पिट्ठी है वो एक चम्मच भर कर चारों ओर से आटा उठाकर बन्द का दीजिये
और हल्के हाँथों से दबाकर बेलन से कचौरी बेल लीजिये इसी तरह से सारी कचौरी बेल लीजिये फिर कढ़ाई में तेल डालकर गरम होने के लिये रख दें
तेल जब गरम होने के बाद कचौरी को एक एक करके तेल में डाल कर धीमी आंच पर हल्की ब्राउन होने तक तल लीजिये
और एक प्लेट में निकाल लीजिये सारी कचौरी ऐसे ही तल लीजिये तो गरमा गरम उरद डाल की कचौरी बनकर तैयार है
इसे आप आम के आचार, हरी चटनी या कोई भी सब्ज़ी के साथ खा सकते है तो स्वादिस्ट उरद दाल की कचौरी Urad Dal Kachori Recipe जरूर बनाइये और खाइये ।
सेवई की खीर seviyan kheer recipe खाने में बहुत ही स्वादिस्ट लगती है ये बन भी बहुत आसानी से जाती है तो जब भी मीठी सेवई खीर खाने का मन हो तो बनाइये तो आइये देखतें हैं की seviyan kheer recipe सेवई खीर बनायी जाती है |
Course Dessert
Cuisine Indian
Keyword सेवई खी
Prep Time 7 minutesminutes
Cook Time 8 minutesminutes
Total Time 15 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
1 /2 लीटर दूध
100 ग्राम सेवई
1 /2 कप चीनी
5 पीस बादाम कटे हुए
7 पीस काजू कटे हुए
1 चम्मच इलायची पाउडर
1 चम्मच घी
Instructions
सबसे पहले दूध को उबलने के लिये रख दीजिये
एक तरफ पैन को गैस पर रखकर गैस ऑन कर दें
फिर घी डाल दीजिये घी जब पिघल जाये तब सेवई डाल दीजिये और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये
मीडियम गैस पर भुनी हुई सेवई दूध में डाल दें और बीच बीच चलाते रहिये सेवई जब तक मुलायम ना हो जाये गैस को धीमी कर दीजिये
फिर उसमें काजू ,बादाम ,किशमिश डाल कर कर चला दीजिये जब सेवई मुलायम हो जाये चीनी और पिसी इलायची डालकर चला दीजिये
1-2 मिनट तक पका लीजिये फिर गैस बंद कर दीजिये सेवई खीर बनकर तैयार है चाहे तो गरम खाये या ठंडी भी खा सकते हैं तो सेवई खीर बनाइये और खाइये ।
समोसा तो सभी का फेवरेट होता है समोसा तो हर कही मिलता है दिल्ली हो या यू पि , या बॉम्बे समोसा तो हर ठेले होटल , या ढाबे पे मिलता ही है तो मैं अपनी इस रेसिपी समोसे की रेसिपी बताऊगी
समोसा खाना है तो क्यों न घर पर बना कर खाया जाये वो भी बिलकुल होटल के जैसे समोसे घर परसमोसा बनाना बहुत आसान होता है तो आईये देखते हैं की समोसा कैसे बनाया जाता है
Course Appetizer, Snack
Cuisine Indian
Keyword समोसा
Prep Time 10 minutesminutes
Cook Time 19 minutesminutes
Total Time 30 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
4 आलू उबले हुए
2 कप मैदा
नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच अजवाइन
2 हरी मिर्च कटी हुई
2 चम्मच हरा धनिया
1 चम्मच खड़ी धनिया
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 /2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 /2 चम्मच जीरा
1 पिंच हींग
1 चम्मच अमचूर पाउडर
Instructions
सबसे पहले समोसा बनाने के लिए मैदे का दो रेडी कर लें मैदे में अजवाइन , नमक, 2 चम्मच तेल डालकर आता लगाकर 30 मिनट तक रख दें
अब उबले आलू को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर कढ़ाई में तेल डालकर हींग ,जीरा , हरी मिर्च डालकर पकाये
अब आलू डालकर सारे मसाले डालकर हरा धनिया ,नमक डालकर मिक्स करे लें और 5 मिनट तक आलू के मिश्रण को भून लीजिये
आलू के मसाले को ठंडा होने दें
अब मैदे से ेल लोई ले और पूरी बराबर बेल कर चाकू से बीच से कूट करके एक कोन का आकर दें अब उसमें पानी लगलार आलू के मिश्रण को भर दें और फिर ऊँगली से पानी लगाकर ऊपर के हिस्से को बंद करे
आज मैं आप लोगों को बताने जा रही हूँ एक स्वादिस्ट ठंडी रेसिपी गर्मियों के दिनों में कुछ ठंडा खाने का मन हो तो आम की आइस क्रीम बनाइये आम बच्चों से लगाकर बड़ों को सबको पसन्द आता है
Course Dessert
Cuisine Indian
Keyword मैंगो आइसक्रीम
Prep Time 5 minutesminutes
Cook Time 3 hourshours30 minutesminutes
Total Time 3 hourshours35 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
5 आम
1 कप फ्रेश क्रीम
1 /2 कप चीनी
ड्राई फ्रूट्स बादाम ,काजू , पिस्ता
Instructions
आम को धोकर अच्छे से छील लीजिये
आम जब छिल जाये तो आम को काटकर निकाल लें मिक्सर से और फिर चीनी को भी आम के पल्प में मिक्सर में पीस लीजिये
जो क्रीम है उसे ठंडा होने के लिए पहले ही रख दीजिये फ्रिज में
पल्प जब बन जाये तो क्रीम को एक बाउल निकल लें और किसी ब्लेंडर या इलेक्ट्रॉनिक ब्लेंडर की मिक्स कर लें
इससे जो क्रीम है वो सॉफ्ट हो जाएगी
आम के पल्प को क्रीम में मिला मिक्स कर लीजिये
फिर एक एयरटाइट कंटेनर में आम और क्रीम के मिक्चर को डाल दीजिये और ढक्कन को अच्छे से बंद दीजिये
फिर 7 – 8 घंटो के लिये फ्रीजर में कंटेनर को रख दीजिये
7 – 8 घंटो बाद स्कूप की सहायता से आइस क्रीम को एक सर्विंग बाउल या कप में निकाल लीजिये
और उसमें अपने पसंद ड्राई फ्रूट्स डाल दीजिये आम की ठंडी आइस क्रीम बनकर तैयार है |
आज बताने जा रही की साबूदाना वड़ा कैसे बनता है आप व्रत में बना सकते है व्रत हो या आपका जब मन हो बना कर खा सकते हैं साबूदाना वड़ा खाने मेंबहुत ही कुरकुरे और स्वादिस्ट लगते है तो देखते है Sabudana Vada साबूदाना वड़ा कैसे बनाया जाता है |
Course Appetizer, Main Course, Side Dish
Cuisine Indian
Keyword साबूदाना वड़ा
Prep Time 10 minutesminutes
Cook Time 10 minutesminutes
Total Time 20 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
2 कप साबूदाना भिगोया हुआ
4 आलू उबले हुए
2 चम्मच मूंगफली के दाने दरदरे पिसे हुए
1 चम्मच गरम मसाला
2 चम्मच हरा धनिया
1 /2 इंच अदरक
3 हरी मिर्च कटी हुई
2 चम्मच नींबू का रस
नमक स्वादनुआर
तेल तलने के लिए
Instructions
साबूदाना को 2 घण्टे पानी में दीजिये जब साबूदाना भीग जाये एक बाउल में आलूओं को बारीक़ तोड़कर मैश कर लीजिये भीगा हुआ
साबूदाना में पिसी हुई मूंगफली ,अदरक ,हरी मिर्च हरा धनिया ,गरम ,मसाला ,नमक डालकर अच्छे से सारी चीज़ें मिला दीजिये
मिश्रण तैयार हैं कढ़ाई को गैस पर गरम करके तेल गरम होने के लिए रख दीजिये जब तक तेल गरम हो वड़ा बना लीजिये
साबूदाना मिश्रण से तोड़ा लीजिये और हाथों से गोल करके फिर हथेलियों से पेड़ा जैसा चपटा बना लीजिये
इसी तरह सारे वड़ा बना लीजिये फिर गरम तेल में 2-3 वड़ा डाल दीजिये जितने आपकी कढ़ाई में जाये
जब वो दूसरी तरफ से सिक जाये पलट दें साबूदाना वड़ा को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये
सारे वड़े इसी तरह तल लीजिये गरमा गरम साबूदाना वड़ा तैयार
इसे आप चिली सॉस ,टोमेटो सॉस के साथ खा सकते है तो साबूदाना वड़ा बनाइये और अपने परिवार को कुरकुरे साबूदाना वड़ा खिलाइये ।
दाल ढोकली खाने में बहुत ही स्वादिस्ट लगती है इसे भी बनाना बहुत आसान है इसे आप दिन के खाने में या जब मन हो बना सकते है और खा सकते हैं तो देखिये की दाल ढोकली कैसे बनायी जाती है |
Course Main Course
Cuisine Indian
Keyword दाल ढोकली
Prep Time 5 minutesminutes
Cook Time 9 minutesminutes
Total Time 14 minutesminutes
Author Anamika Mishra
Ingredients
100 ग्राम अरहर दाल
1 /2 कप आटा
20 ग्राम बेसन
1 /4 चम्मच अजवैन
1 टमाटर
1 /2 चम्मच जीरा
1 पिंच हींग
1 /4 चम्मच हल्दी पाउडर
2 हरी मिर्चबारीक़ कटी हुई
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
2 चम्मच घी
2 चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
Instructions
प्रेशर कुकर में दाल डाल दें और दो कप पानी ,नमक डालकर एक सीटी आने पका लें
फिर गैस को धीमी करके 3-4 मिनट और पका लें फिर आटा को एक बर्तन में डालकर बेसन ,नमक ,अजवैन ,तेल डालकर मिला लें और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा और चिकना गूथ लें और इसे 10 -15 मिनट तक ढक दें
फिर हाथों पे सूखा आटा लगाकर आटें से गोल लोई बना लें और हथेली से दबा कर सूखा आटा लगाकर गोल पतला बेल लीजिये
और चाकू की सहायता से अपने अनुसार चोकोर और लम्बा काट लीजिये एक भगोने में पानी उबलने के लिये रख दें
फिर ढोकली डालकर 9-10 मिनट तक पकने दे और बीच बीच में चलते रहिये फिर एक पैन में घी गरम करे फिर उसमें हींग, जीरा, करी पत्ता डाल दें
जब वो भुन जाये हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर डाल दें चला दें फिर टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भुन लीजिये दाल को ढोकली में डाल दें
और जो मसाला तेयार है वो डाल दीजिये और 5-6 मिनट तक सारी चीजों को मिक्स करके पकने दें हरा धनिया भी डाल कर चला दें
एक प्याले में निकल कर उसके ऊपर हरा धनिया डालकर गरम गरम सर्व करें |
आज मैं बताने जा रही हूँ की आलू की पूरी कैसे बनायी जाती है ये खाने में बहुत ही मुलायम और टेस्टी लगती है इसे आप सुबह चाय के साथ ,बच्चों के लंच बॉक्स में रख सकते हैं तो देखते हैं की Aloo ki Puri recipe आलू की पूरी कैसे बनायी जाती है
Course Main Course
Cuisine Indian
Keyword आलू की पूरी
Prep Time 10 minutesminutes
Cook Time 10 minutesminutes
Total Time 20 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
1 कप गेहूँ का आटा
1 आलू उबला हुआ हुआ
1 /4 छोटा चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
1 /2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 /2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 /2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
तेलतलने के लिए
Instructions
आटा को एक बर्तन में ले लीजिये आटे में आलू ,नमक ,लाल मिर्च पाउडर ,अजवाइन ,गरम मसाला ,अमचूर पाउडर डालकर मिला लें
सारी चीज़ें फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूथ लीजिये और 10 मिनट के लिये आटा को ढककर रख दीजिये
फिर 10 मिनट बाद आटा को थोड़ा मसल लें और आटे से छोटी छोटी लोई बना लीजिये और चकले पर थोड़ा सा सूखा आटा लगाकर बेलन से गोल लीजिये
आप चाहे तो लोई पे थोड़ा सा तेल लगाकर भी बेल सकते हैं एक कढ़ाई में तेल गरम होने के लिये रख दें जब तेल गरम हो जाये
तो एक दो पूरी डाल दीजिये और हल्के हाँथों से कलछी से दबाते हुए पूरी को फुला लीजिये और हल्की ब्राउन होने तक तल लीजिये
और पूरी को एक प्लेट में निकाल लीजिये सारी पूरियाँ इसी तरह बेल कर तल लीजिये गरमा गरम पूरी बनकर तैयार है
आलू की पूरी को आप अचार या किसी भी सब्ज़ी के साथ खा सकते हैं तो आलू की स्वादिस्ट पूरी बनाइये और खाइये ।
आप लोगों ने प्लेन भटूरा ,आलू भरा भटूरा तो खाया होगा लेकिन आज मैं बताने जा रही हूँ की पनीर भटूरा कैसे बनाया जाता है पनीर भटूरा बनाना बहुत आसान है इसे पनीर ,छोला, सब्जी के साथ खा सकते हैं तो आईये देखतें है की पनीर भरे भटूरा कैसे बनाया जाता है |
Course Appetizer, Main Course
Cuisine Indian
Keyword पनीर भटूरा
Prep Time 1 hourhour30 minutesminutes
Cook Time 10 minutesminutes
Total Time 1 hourhour40 minutesminutes
Servings 4
Author Anamika Mishra
Ingredients
1 किलो मैदा
250 ग्राम पनीर
1 कप दही ईनो 1 पैकेट
1 चम्मच चीनी
1 /2 चम्मच नमक
2 चम्मच आयल
Instructions
मैदा को एक बरतन में लेकर उसमें दही ,बेकिंग सोडा, नमक, चीनी, 2 -3 चम्मच तेल डालकर मिक्स कर लें
गुनगुने पानी से थोड़ा थोढ़ा पानी डालकर आंटे को नरम होने तक गूथ लें
4 -5 घंटे के लिए ढककर रख दें | फिर पनीर को कद्दूकस से कस लीजिये उसमें हरा धनिया ,नमक ,हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें
तेल कढाई में डालकर गरम होने के लिए रख दें | अब आटें से छोटी लोइयां बना लीजिये और हाथ से दबाकर बड़ा लें
और 1 चम्मच पनीर का मिश्रण भर दें और चारों तरफ से अच्छे से बंद कर दें | इसी तरह साडी लोइयां बना लें
और एक लोई उठाकर सूखे आटें में लपेटकर थोडा सा हाथ से दबाकर बेलन की सहायता से गोल या लम्बे बेल लें
और गरम तेल में डाल दें और कल्चन की सहायता से दबाते हुए भटूरा को फुला लें
और दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें | इसी तरह सारें भठूरे बना लीजिये
गरमा गर्म पनीर के भरे भटूरा तेयार है इसे आप बनाईये और छोलें, पनीर, सब्जी के साथ खाइए और सभी को खिलाइए |