गाजर का हलवा
आज हम बनाने जा रहे हैं गाजर का हलवा । गाजर का हलवा सभी को अछा लगता है कोई त्योहार हो तो आप गाजर का हलवा बना सकते हैं और इसे तीनं चार दिनों तक खा सकते हैं अगर कोई मेहमान आ जाये तब भी बना कर खिकते हैं तो देखते हैं की कैसे बनता है ।
Ingredients
- 1 किलो गाजर
- 250 ग्राम मावा
- 500 ग्राम दूध
- 2 चम्मच देशी घी
- 7 पीस बादाम
- 1 चम्मच किशमिश
- 6 पीस काजू
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
Instructions
- सबसे पहले गाजर धुल कर कद्दुकस से कस लीजिये जब सारी गाजर कस जाये तब गैस पर कढ़ाई रखिये और सारी गाजर डाल दीजिये
- और तब तक पकाये जब तक सारा पानी सूख न जाये गाजर का सारा पानी सुख जाये तब उसमे दूध डाल दीजिये फिर चलाइये
- पिसी हुई छोटीइलाइची डाल दीजिये और दूध सूखने तक पकाइये
- जब तक सारा दूध न सूखता है तब तक मावा को हल्का हल्का कस लीजिये जब गाजर पकने लगे तब उसमे चीनी मिला दीजिये जब गाजर चीनी अच्छी तरह मिल जाये
- तब उसमें मावा डालें और उसे अच्छी तरह मिलने तक मिलाइये जब दोनों चीजें अच्छे से मिल जाये तब हलवे में देशी घी 1 चम्मच डाल दें
- और बाद में सूखे मेवे बादाम ,काजू ,किशमिश डाल कर मिला लीजिये आपका गाजर का हलवा तैयार है |