आलू प्याज की सब्जी रेसिपी | Aloo Pyaj Ki Sabji Recipe

आलू प्याज की सब्जी - Aloo Pyaj Ki Sabji Recipe In Hindi
Print

आलू प्याज़ की सब्जी

आलू प्याज की सूखी सब्जी बनाना बहुत आसान है इसे आप सुबह में पराठा पूरी के साथ खा सकते है या बच्चों के लंच बॉक्स में रख सकते है तो आईये देखते हैं की आलू प्याज की सब्जी कैसे बनायी जाती है
Course Main Course
Cuisine Indian
Keyword आलू प्याज़ की सूखी सब्जी
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes
Servings 4
Calories 193kcal
Author Anamika Mishra

Ingredients

  • 2 आलू कटे हुए
  • 1 प्याज़ कटा हुआ
  • 1 हींग चुटकी
  • 1/2 जीरा छोटा चम्मच
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1/4 लाल मिर्च पाउडर  छोटा चम्मच
  • 1/4 हल्दी पाउडर छोटा चम्मच
  • 1/4 गरम मसाला  छोटा चम्मच
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • नमक सवादानुसार
  • 2 तेल  चम्मच

Instructions

  • सबसे पहले एक पैन में तेल डालके गरम करें
  • तेल गरम हो जाये उसमें हींग जीरा डाल दें
  • जीरा जब चटकने लगे हरी मिर्च भी डाल दें और प्याज़ को भी डालकर हल्का भुन ले
  • फिर उसमें हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर डालकर एक दो मिनट तक पका लें
  • उसके बाद आलू भी डाल दें
  • उसमें नमक ,लाल मिर्च पाउडर डालकर चला दें और 1/2 कप से भी कम पानी डालकर ढककर 3 -4 मिनट तक पका लें
  • बीच बीच में चलाते रहिये सब्जी को फिर सब्जी को चेक कर ले
  • अगर आलू नही पके है तो 2-3 मिनट तक और पका लें फिर गैस बंद कर दें
  • और सब्जी में गरम मसाला ,हरा धनिया डालकर चला दें गरमा गरम स्वादिस्ट आलू प्याज़ की सूखी सब्जी तेयार है
  • इसे आप रोटी ,पराठा ,पूरी के साथ खा सकते है

Video

आलू प्याज टमाटर सब्जी रेसिपी बनाने की विधि | आलू प्याज टमाटर सब्जी कैसे बनाते हैं ? -
Exit mobile version